अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रास पूर्णिमा या शरद पूर्णिमा कहा जाता है. इस साल शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर को पड़ रही है.
Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 09 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 41 मिनट से शुरू हो चुकी है. ये तिथि अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी. इस साल शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर को मनाई जाएगी.
Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics
इस साल शरद पूर्णिमा पर काफी खास संयोग बन रहा है इस दिन वर्धमान के साथ धुव्र योग बन रहा है. इसके साथ उत्तराभाद्र और रेवती नक्षत्र बन रहा है. ऐसे में शरद पूर्णिमा का दिन काफी खास है.
Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics
शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूरा होकर अमृत की वर्षा करता है. श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार चंद्रमा को औषधि का देवता माना जाता है.
Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों में रखी खीर का सेवन करने से रोगों से मुक्ति मिलती है. इस खीर को चर्म रोग से परेशान लोगों के लिए भी अच्छा बताया जाता है.
Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics
शरद पूर्णिमा के पर्व को कौमुदी उत्सव, कुमार उत्सव, शरदोत्सव, रास पूर्णिमा, कोजागिरी पूर्णिमा एवं कमला पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है
Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics
शरद पूर्णिमा के दिन इस मंत्र का 1008 बार जप करना चाहिए. अगर आप इतनी बार न कर सकें, तो 108 बार करें, लेकिन करें जरूर
Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics