Grah Gochar: सितंबर महीने में शुक्र-गुरु समेत यह पांच ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, बनेंगे राजयोग

Radheshyam Kushwaha

सितंबर महीने में कई ग्रह गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के सेनापति मंगल 3 सितंबर के दिन सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर मंगल हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे.

September Grah Gochar | Prabhat khabar

मंगल 3 सितंबर को करेंगे गोचर

वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि सितंबर माह में शुक्र, गुरु, बुध, सूर्य और मंगल की चाल बदलने जा रही है. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

सितंबर में कई ग्रह बदलेंगे अपनी चाल | Prabhat khabar

सितंबर में कई ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 सितंबर 2023 को शुक्र कर्क राशि में मार्गी होंगे. इसी दिन गुरु मेष राशि में बकरी होंगे. इसके बाद 16 सितंबर 2023 को बुद्ध सिंह राशि में मार्गी.

शुक्र होंगे मार्गी | Prabhat khabar

शुक्र होंगे मार्गी

17 सितंबर 2023 को सूर्य कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे, इसके बाद 24 सितंबर 2023 को मंगल कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे.

सूर्य गोचर | Prabhat khabar

इस दिन सूर्य करेंग गोचर

ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. सितंबर में एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं. इसमें गुरु शुक्र मंगल बुध और सूर्य के नाम शामिल है.

सभी ग्रह बदलते हैं अपनी स्थान | Prabhat khabar

सभी ग्रह बदलते हैं अपनी स्थान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 4 सितंबर की शाम 6 बजकर 58 मिनट पर गुरु मेष राशि में वक्री होंगे. इसके अलावा धन वैभव के दाता शुक्र भी सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी होंगे.

देव गुरु बृहस्पति होंगे वक्री | Prabhat khabar

शुक्र मार्गी तो गुरु होंगे वक्री

ग्रहों के राजकुमार बुद्ध 16 सितंबर 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि में मार्गी हो रहे हैं. वहीं 17 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर सूर्य अपनी सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

बुध होंगे मार्गी | Prabhat khabar

बुध मार्गी

हिंदू पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह अभी कन्या राशि में विराजमान है और मंगल 24 सितंबर 2023 की शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में ही अस्त होंगे.

मंगल ग्रह | Prabhat khabar

मंगल अस्त