Sawan 2022: बम-बम बोल रहा है काशी, विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहा भक्तों का सैलाब

Prabhat Khabar Digital Desk, Lucknow

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु काशी पहुंचे.

Sawan 2022 | प्रभात खबर

सावन के दूसरे सोमवार पर 5.75 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. महादेव की नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के दर पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगी थी.

Sawan 2022 | प्रभात खबर

सोमवार को महादेव के जयकारों के बीच काशी पूरी तरह से शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आयी.

Sawan 2022 | प्रभात खबर

सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को सिर्फ झांकी दर्शन ही दे रहे हैं. सावन के सभी सोमवार को संध्या श्रृंगार आरती में अलग अलग दर्शन करने का भक्तो को सौभाग्य मिलता है.

Sawan 2022 | प्रभात खबर

मंदिर को जाने वाले सारे रास्तो पर सिर्फ केसरिया ही केसरिया का नजारा दिख रहा है.

Sawan 2022 | प्रभात खबर

मंदिर में तीन तरफ से प्रवेश होने और गर्भगृह के चारों द्वारों से झांकी दर्शन की व्यवस्था के चलते लोगों को अधिक समय तक कतार में नहीं लगना पड़ा.

Sawan 2022 | प्रभात खबर