सरस्वती साड़ी का शेयर इश्यू 25% उछलकर हुआ लिस्टेड

Author: Kumar Vishwat Sen

थोक साड़ी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सरस्वती साड़ी डिपो का शेयर इश्यू शेयर बाजार में निर्धारित प्राइस 160 रुपये से 25% उछाल के साथ लिस्ट हो गया.

बीएसई पर सरस्वती साड़ी का शेयर इश्यू कंपनी की प्राइस से 25% उछलकर 200 रुपये पर लिस्ट किया गया.

बीएसई में लिस्ट होने के बाद सरस्वती साड़ी का शेयर 31.21% चढ़कर 209.95 रुपये पर पहुंच गया.

एनएसई पर शेयर ने 21.25% की तेजी के साथ 194 रुपये पर शुरुआत की. कंपनी का मार्केट कैप 831.40 करोड़ रुपये रहा.

सरस्वती साड़ी के आईपीओ को पेशकश के अंतिम दिन गत बुधवार को 107.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. 

कंपनी ने करीब 160 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति शेयर तय किया था.

सरस्वती साड़ी डिपो के महाराष्ट्र में कोल्हापुर तथा उल्हासनगर जिले में दो स्टोर हैं.

Next Story: केला और बांस के बगीचे में छिपा था सोना तस्कर, बीएसफ के जवान पर हमलाकर हुआ फरार

Tooltip