SPORTS
MAY 30, 2024
न्यूयॉर्क में कार की तरफ अचानक भागने लगे रोहित, देखें वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब चंद दिनों का समय बचा हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है.
01
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. भारत 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलने जा रहा है.
02
इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ दिख रहे हैं.
03
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित और द्रविड़ बारिश से बचने के लिए तेजी से कार की तरफ भाग रहे हैं.
04
टाइम जोन की वजह से भारतीय खिलाड़ियों को थोड़ी मुश्किल हो रही है. खिलाड़ियों को अपना रूटीन बदलना पड़ा. सभी एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.
05
बता दें कि भारत का समय न्यूयॉर्क से 9 घंटे 30 मिनट आगे है. इसी वजह से प्लेयर्स को तालमेल बैठाने में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
06
और पढ़ें
हारने के बाद भी टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये, जानें विजेता को कितनी दी जाएगी पुरुस्कार राशि