पितृपक्ष में श्राद्ध के लिए तिथियां क्यों होती है महत्वपूर्ण, यहां जानें पिंडदान करने की डेट और दिन

Radheshyam Kushwaha

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होता है और अश्विनी मास की अमावस्या पर समाप्त होता है. पितरों को खुश करने के लिए हर साल पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध किए जाते हैं. इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहा है.

Pitru Paksha 2023 | Prabhat khabar

पितृपक्ष इस दिन से हो रहा शुरू

हर साल पितृ पक्ष के 16 दिन पितरों की तृप्ति के लिए श्राद्ध किए जाते हैं जिससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.पितृपक्ष में बहुत से लोग पूरे विधि विधान से अपने पितरों का पिंडदान करते हैं और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.

Pitru Paksha 2023 | Prabhat khabar

पितरों की तृप्ति के लिए किए जाते हैं श्राद्ध

धार्मिक मान्यता अनुसार पितरों का पिंडदान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे घर में पितृ दोष से हो रहे परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है.

पिंडदान का महत्व | Prabhat khabar

पिंडदान का महत्व

श्राद्ध पूर्वजों की आत्माओं को शांति दिलाने के लिए किया जाता है. ऋण से मुक्ति पाने के लिए श्राद्ध किए जाते हैं. पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए हम तर्पण, दान,पूजा-पाठ और साथ ही पिंडदान करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

Pitru Paksha 2023 | Prabhat khabar

पितरों का श्राद्ध क्यों किया जाता है?

मरणोपरांत पूर्वजों की पूजा की जाती है. ये प्रसाद श्राद्ध के रूप में होते हैं, जो पितृपक्ष में पड़ने वाली मृत्यु की तिथि पर किया जाना चाहिए और यदि तिथि ज्ञात नहीं है, तो आश्विन अमावस्या की पूजा की जा सकती है जिसे सर्वव्यापी अमावस्या भी कहा जाता है.

Pitru Paksha 2023 | Prabhat khabar

श्राद्ध तिथि क्या है?

हर साल पितृ पक्ष में तिथियों के अनुसार पितरों का श्राद्ध किया जाता हैं. 16 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष में कौन सा श्राद्ध कब है, आइए यहां पर जानते है.

पितृपक्ष 2023 | Prabhat khabar

पितृ पक्ष की तिथियां

29 सितंबर 2023, शुक्रवार पूर्णिमा तथा प्रतिपदा का श्राद्ध

30 सितंबर 2023, शनिवार द्वितीया तिथि का श्राद्ध

01 अक्टूबर 2023,रविवार तृतीया तिथि का श्राद्ध

02 अक्टूबर 2023,सोमवार चतुर्थी तिथि का श्राद्ध

03 अक्टूबर 2023,मंगलवार पंचमी तिथि का श्राद्ध

गयाजी में श्राद्ध करते हुए | Prabhat khabar

04 अक्टूबर 2023,बुधवार षष्ठी तिथि का श्राद्ध

05 अक्टूबर 2023,गुरुवार सप्तमी तिथि का श्राद्ध

06 अक्टूबर 2023,शुक्रवार अष्टमी तिथि का श्राद्ध

07 अक्टूबर 2023,शनिवार नवमी तिथि का श्राद्ध

08 अक्टूबर 2023,रविवार दशमी तिथि का श्राद्ध

09 अक्टूबर 2023,सोमवार एकादशी तिथि का श्राद्ध

pitru paksha 2023 | Prabhat khabar

10 अक्टूबर 2023,मंगलवार मघा श्राद्ध

11 अक्टूबर 2023,बुधवार द्वादशी तिथि का श्राद्ध

12 अक्टूबर 2023, गुरुवार त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध

13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध

14 अक्टूबर 2023, शनिवार सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध

इन तिथियों पर पिंडदान का है विधान | Prabhat khabar