Chaitra Navratri 2021 आज से, जानें क्या बन रहा विशेष संयोग, किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा, क्या है कलश स्थापना विधि, शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट

Prabhat khabar Digital

कब है चैती नवरात्रि:

कब है चैती नवरात्रि: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 13 अप्रैल, मंगलवार को कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा. जो 22 को दशमी तिथि और व्रत पारण के साथ समाप्त हो जाएगा.

Chaitra Navratri 2021 Kab Hai | Prabhat Khabar Graphics

नवरात्रि पर विशेष संयोग:

नवरात्रि पर विशेष संयोग: नवरात्रि के पहले दिन अर्थात प्रतिपदा तिथि में विष्कुंभ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. विष्कुम्भ योग दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. फिर प्रीति योग शुरू हो जायेगा.

Chaitra Navratri 2021 Durlabh Yog | Prabhat Khabar Graphics

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, तिथि:

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, तिथि: 13 अप्रैल 2021, मंगलवार को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक. कुल 04 घंटे 15 मिनट तक घटस्थापना का पहला शुभ मुहूर्त है. जबकि, दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.

Chaitra Navratri 2021 | Prabhat Khabar Graphics

घटस्थापना के लिए सामग्री:

घटस्थापना के लिए सामग्री: चौड़े मुंह वाला मिट्टी का एक बर्तन, कलश, 7 प्रकार के अनाज, मिट्टी, गंगाजल, कलावा/मौली, आम या अशोक के पत्ते, लाल कपड़ा, छिलके, सुपारी, अक्षत, नारियल, पुष्प और पुष्पमाला, मिठाई, सिंदूर, दूर्वा आदि.

Chaitra Navratri 2021 | Prabhat Khabar Graphics

चैत्र नवरात्रि की सभी तिथि:

चैत्र नवरात्रि की सभी तिथि: मां शैलपुत्री पूजा (13 अप्रैल 2021), मां ब्रह्मचारिणी पूजा (14 अप्रैल 2021), मां चंद्रघंटा पूजा (15 अप्रैल 2021), मां कूष्मांडा पूजा (16 अप्रैल 2021), मां स्कंदमाता पूजा (17 अप्रैल 2021)

Chaitra Navratri 2021 | Prabhat Khabar Graphics

मां कात्यायनी पूजा (18 अप्रैल 2021), मां कालरात्रि पूजा (19 अप्रैल 2021), मां महागौरी पूजा (20 अप्रैल 2021), मां सिद्धिदात्री पूजा (21 अप्रैल 2021)

Chaitra Navratri 2021 | Prabhat Khabar Graphics

मां दुर्गा का वाहन:

मां दुर्गा का वाहन: इस चैत्र नवरात्रि मां दुर्गे घोड़े की सवारी करके आयेंगी और नर वाहन पर सवार होकर विदा होंगी.

Chaitra Navratri 2021 | Prabhat Khabar Graphics