साल 2023 के आखिरी प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय

Radheshyam Kushwaha

साल 2023 का आखिरी और दिसंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार को है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है.

Pradosh Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

रविवार को प्रदोष व्रत पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. हर मास की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है.

Pradosh Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

पंचांग के अनुसार, दिसंबर महीने के दूसरे प्रदोष व्रत की शुरुआत 24 दिसंबर को त्रयोदशी तिथि सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगी और 25 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी.

Pradosh Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

उदयातिथि के अनुसार, साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को रखा जाएगा, इस दिन प्रदोष पूजा का मुहूर्त 7 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.

Pradosh Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

रवि प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना के बाद गरीबों को जौ दान करें. जौ दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

Pradosh Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

रवि प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव का पंचामृत से अभिषेक करें, इसके साथ ही मां पार्वती को श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं.

Pradosh Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics