मेष राशि यदि आपके भाई की राशि मेष है तो रक्षाबंधन के दिन आप उन्हें लाल,पीले,हरे व सुनहरे रंग की राखी बांधें.
मेष राशि | Prabhat Khabar Graphics
वृषभ राशि इस साल रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को सफेद या फिर आसमानी रंग की राखी बांधें. यह उनके लिए शुभ फलदायी होगा.
वृषभ राशि | Prabhat Khabar Graphics
मिथुन राशि मिथुन राशि के भाइयों के लिए हरे रंग की राखी सबसे शुभ मानी जाएगी. इस राशि के स्वामी बुध हैं और बुध का प्रिय रंग हरा होता है. इस रंग की राखी बांधने से कुंडली में बुध की स्थिति में सुधार होता है.
मिथुन राशि | Prabhat Khabar Graphics
कर्क राशि कर्क राशि के लड़कों को यदि उनकी बहनें अक्वा रंग की, या फिर सफेद और सिल्वर कलर की मोतियों वाली राखी बाधें तो भाई-बहन के रिश्ते में चार चांद लग जाएंगे.
कर्क राशि | Prabhat Khabar Graphics
सिंह राशि सिंह राशि वाले भाइयों को ज्योतिष के अनुसार लाल,नारंगी,गुलाबी या सुनहरे रंग की राखी बांधना शुभ बताया गया है.
सिंह राशि | Prabhat Khabar Graphics
कन्या राशि मिथुन की तरह ही आपके भी स्वामी ग्रह बुध हैं. आपके लिए हरा रंग अनुकूल रहेगा. हरे रंग की राखी आपकी कलाई पर खूब सजेगी.
कन्या राशि | Prabhat Khabar Graphics
तुला राशि तुला राशि वाले भाइयों को आप हल्के पीले, सफेद और नीले रंग की चमकीली राखी बांध सकती हैं.
तुला राशि | Prabhat Khabar Graphics
वृश्चिक राशि यदि आपके भाई की राशि वृश्चिक में से कोई एक है तो आप भाई को लाल या फिर केसरिया रंग की राखी बांध सकती हैं. इससे आप दोनों के रिश्ते में प्रेम बना रहेगा और आपके संबंध पहले से भी बेहतर होंगे.
वृश्चिक राशि | Prabhat Khabar Graphics
धनु राशि रक्षाबंधन पर इस राशि वाले भाइयों को पीले,केसरिया एवं सुनहरे रंग की राखी बांधना सबसे शुभ माना गया है.
धनु राशि | Prabhat Khabar Graphics
मकर राशि अपके राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं. उनका प्रिय रंग नीला और काला है. काला रंग अशुभ माना जाता है, इसलिए आप के लिए नीले रंग की राखी अच्छी रहेगी.
मकर राशि | Prabhat Khabar Graphics
कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए नीला, काला या गहरा रंग शुभदायी होता है, इसलिए रक्षाबंधन पर इसी रंगों की राखी बांधें.
कुंभ राशि | Prabhat Khabar Graphics
मीन राशि रक्षाबंधन पर आपके लिए पीले या केसरिया रंग की राखी शुभ रहेगी. गुरु ग्रह का शुभ रंग पीला है और यह मीन का स्वामी ग्रह है.
मीन राशि | Prabhat Khabar Graphics