अगस्त क्या सितंबर में भी होगी भारी बारिश

Author: Amitabh Kumar

2 August 2024

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है.

अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

अगस्त के अंत तक अल-नीना की अनुकूल स्थितियां देखने को मिल सकती हैं.

IMD ने बताया कि अगस्त और सितंबर के दौरान 422.8 मिमी की दीर्घावधि औसत का 106% वर्षा होगी.

दिल्ली में पिछले दिनों हुई भारी बारिश

देश में एक जून से अब तक 453.8 मिमी बारिश हुई है.

जून में सूखा रहने के बाद जुलाई में सामान्य से 9% ज्यादा वर्षा हुई है.

पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, लद्दाख, सौराष्ट्र और प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है.