इसरो ने प्रोबा-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग  की

Author: Pritish Sahay

5/December/2024

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी  इसरो ने एक बार फिर  इतिहास रच दिया है.

इसरो ने यूरोपीय स्पेस एजेंसी के प्रोबा-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्‍च कर दिया है.

PSLV-C59 लॉन्‍च व्‍हीकल  के जरिये इसरो ने इस मिशन  को अंजाम दिया है.

PSLV-C59 की मदद से प्रोबा-3  मिशन के साथ दो स्‍पेशल  स्पेसक्राफ्ट को भी भेजा गया है.

प्रोबा-3 मिशन के तहत  सूर्य के कोरोना की स्टडी होगी.  यह यूरोप के कई देशों का एक पार्टनरशिप प्रोजेक्ट है.

दोनों सैटेलाइट एक-दूसरे से 150 मीटर की दूरी पर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाएंगे.

दोनों सैटेलाइट सूर्य के बाहरी वातावरण कोरोना का  अध्ययन करेंगे. 

दोनों उपग्रह सूर्य के धुंधले कोरोना  का अध्ययन करने के लिए करीब  150 मीटर लंबा सौर कोरोनाग्राफ बनाएंगे.

प्रोबा-3 मिशन को सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-XL रॉकेट की मदद से लॉन्चिंग की गई.