कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज रांची में चुनावी प्रचार करने आई थी. एयरपोर्ट में स्वागत करते सभी नेता.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज रांची में चुनावी प्रचार करने आई थी. एयरपोर्ट में स्वागत करते सभी नेता.

एयरपोर्ट में प्रियंका ने महिलाओं के साथ किया पारंपरिक नृत्य. रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने भी उनका साथ दिया.

प्रियंका ने भी महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और उनका साथ दिया.

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा आज देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है. 

महंगाई पर बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि आज पीएम मोदी के मुंह से महंगाई का शब्द नहीं निकलता है. बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं बोलते.

प्रियंका को सुनने बड़ी संख्या में महिलाएं आई थी. इनमें कई महिलाएं पारांपरिक परिधान पहने दिखी.

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था. दूर-दूर से लोग प्रियंका को सुनने आए थे.