Kartik Maas 2021: प्रयागराज में आस्था की डुबकी, कार्तिक महीने में व्रत, स्नान और दान के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

Prabhat Khabar Digital Desk, Prayagraj

Kartik Maas 2021:

Kartik Maas 2021: प्रयागराज में कार्तिक मास के दौरान लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस बार कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर स्नान और पूजन हो रहा है.

Kartik Maas 2021 | प्रभात खबर

कार्तिक स्नान के लिए तीर्थराज प्रयाग, अयोध्या, कुरुक्षेत्र और काशी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इन स्थानों पर नहीं पहुंच सकते हैं तो स्नान के दौरान इनका स्मरण भी लाभकारी होता है.

Kartik Maas 2021 | प्रभात खबर

हर दिन लोग संगम में स्नान करके पूजा करते हैं. कार्तिक माह में श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के साथ सूर्यपुत्र यम, धनवंतरि, गोवर्धन, श्रीकृष्ण और भगवान चित्रगुप्त पूजा भी बेहद महत्व रखती है.

Kartik Maas 2021 Vrat | प्रभात खबर

इस महीने एक साथ पूजा करने से सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है. हिन्दू धर्मग्रंथों के मुताबिक कार्तिक महीने में व्रत, स्नान और दान का काफी महत्व है.

Kartik Mahina 2021 Snan | प्रभात खबर

कार्तिक मास में व्रत, स्नान और दान से पाप का नाश होता है और सुख, शांति, मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस महीने पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान का महत्व ज्यादा हो जाता है.

Prayagraj Kartik Snan | प्रभात खबर

इस महीने तीर्थ, गंगा, विष्णु और लक्ष्मी पूजा के साथ ही यज्ञ-हवन का विशेष महत्व है. चंद्रोदय पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा छह कृतिकाओं की पूजा अवश्य करने की सलाह दी जाती है.

कार्तिक मास 2021 | प्रभात खबर

कार्तिक मास में श्रीहरि जल में निवास करते हैं. गंगा स्नान, दान, दीप दान, हवन, यज्ञ से पाप का नाश होकर स्वर्ग मिलता है. इस दिन व्रत का भी महत्व है, उपवास रखकर भगवान के स्मरण से अग्निष्टोम यज्ञ के समान फल मिलता है और सूर्यलोक की प्राप्ति होती है.

संगम में कार्तिक स्नान | प्रभात खबर