पौष अमावस्या के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान कर आप जल से अपने पितरों को तर्पण दें. जल से पितरों की आत्माएं तृप्त होंगी तो वे खुश होकर आपके खुशहाल जीवन और तरक्की का आशीष देंगे.
पौष अमावस्या 2024 | Prabhat Khabar Graphics
यदि आप पितृ दोष से पीड़ित हैं तो अमावस्या के दिन अपने पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध आदि करें, इससे आप दोष से मुक्त हो जाएंगे और धन में वृद्धि का योग बनेगा.
पौष अमावस्या 2024 | Prabhat Khabar Graphics
अमावस्या के दिन पीपल की जड़ में जल अर्पित करने और दीप जलाने से देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके साथ ही पितर भी प्रसन्न होते हैं और कष्टों से भी मुक्ति दिलाते हैं.
पीपल के वृक्ष की पूजा | Prabhat Khabar Graphics
पौष अमावस्या के दिन एक काले कपड़े में 5 लौंग रखकर उस पोटली को बहती नदी में प्रवाहित कर दें, इससे घर की समस्याएं दूर हो जाएंगी.
लौंग | Prabhat Khabar Graphics
पौष अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां का असर ज्यादा होता है, ऐसे में सायंकाल के दौरान घर में कुछ समय के लिए लाइट जलाकर रखें.
दीपक | Prabhat Khabar Graphics
पौष अमावस्या के दिन राहु के प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पथ अवश्य करें और हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं.
हनुमान जी | Prabhat Khabar Graphics