Author
Shreya Ojha
22 October 2024
मोटापा घटाने के लिए किस वक्त खाना चाहिए पपीता
पपीते में कई सारे विटामिन, मिनेरल्स के साथ एंजाइम (papain) होते हैं और यह स्वादिष्ट भी होता है.
पपाईं एंजाइम प्रोटीन को तोड़ता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है.
पपीते में फ्लेवेनोइड्स, अलकेलॉइड्स, करोटेनोइड्स, मोनोटरपेनोइड्स जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं.
पपीते खाने का समय होता है सुबह. खाली पेट पपीता खाने से शरीर पूरे दिन ऊर्जावान रहता है.
पपीता लो कलोरी वाला फल होता है जिसको सुबह खाली पेट खाने से रक्त शर्करा स्तर कम होता है और वज़न घटाने में मदद करता है.
पपीते को खाली पेट खाने से यह खून से टाक्सिक पदार्थ को प्राकृतिक तरीके से बाहर कर देता है.
अगर आपको एसिडीटी या पेट में जलन की समस्या है तो पपीता खाने से राहत मिलती है.
खाली पेट पपीता खाने से इंसुलिन सेंसटिविटी इम्प्रूव होती है, पेट भरा रहता है जिससे वज़न कम होता है.
पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडनट्स होते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं. यह स्वस्थ कोशिकाओं को नष्ट होने से भी बचाते है.
Medium Brush Stroke
यहाँ पढ़ें
कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए ?