रक्षाबंधन पर राहुल और प्रियंका ने याद किया बचपन, जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर अपने साथ की तस्वीरें की साझा

Prabhat khabar Digital

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर अपने जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर साथ में ली गई अपनी कई तस्वीरें साझा करते हुए इस पर्व की बधाई दी.

राहुल और प्रियंका गांधी | twitter

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक संक्षिप्त बयान जारी रक्षाबंधन की बधाई दी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बचपन से लेकर अब तक की कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वे दोनों एकसाथ या फिर अपने पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ नजर आ रहे हैं.

राहुल और प्रियंका गांधी | twitter

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे ख़ूबसूरत दिन. आज देश भर में राखी का त्योहार खूब धूम-धाम से मनाया जा रहा है. मैं सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देता हूं.

राहुल और प्रियंका गांधी | twitter

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि मैं और मेरी बहन प्रियंका, बचपन से साथ रहे, हमने जीवन में कई उतार-चढ़ाव साथ देखे और हमेशा एक-दूसरे की हिम्मत और ताकत बने.

राहुल और प्रियंका गांधी | twitter

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, आज राखी के दिन, मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे. एक बार फिर, आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं.

राहुल और प्रियंका गांधी | twitter

प्रियंका गांधी ने अपनी शादी की एक तस्वीर को साझा किया, जिसमें राहुल गांधी भी नजर आर रहें हैं. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियं‍का ने राहुल गांधी और अपनी बच्चपन को याद करते हुए देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई दी.

राहुल और प्रियंका गांधी | twitter

प्रियंका गांधी ने कहा, आप सभी को भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और भरोसे के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.

राहुल और प्रियंका गांधी | twitter