कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को दिया महिला उत्पीड़न का ‘पुरस्कार’, पंजाब के नये सीएम पर हमला तेज

Prabhat khabar Digital

कांग्रेस ने पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का उत्तराधिकारी तो चुन लिया, लेकिन नये सीएम ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है.

चरणजीत सिंह चन्नी | Twitter

भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल ने चरणजीत सिंह चन्नी को महिला उत्पीड़न के मामले में अभी से घेरना शुरू कर दिया है.

चरणजीत सिंह चन्नी | Twitter

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी अमित मालवीय ने सबसे पहले कहा कि चरणजीत सिंह महिला उत्पीड़न के आरोपी हैं. उन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया है.

चरणजीत सिंह चन्नी | Twitter

अकाली दल के एक नेता ने कहा कि अगर किसी मुख्यमंत्री पर किसी महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगता, तो उसे इस्तीफा देना पड़ता. लेकिन, कांग्रेस ने एक ऐसे व्यक्ति को सीएम बना दिया है, जिसने महिला आईएएस अधिकारी का उत्पीड़न किया.

चरणजीत सिंह चन्नी | Twitter

अकाली दल का कहना है कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की बात करती है. महिलाओं को आरक्षण देने की बात करती है, लेकिन महिला का उत्पीड़न करने वाले को मुख्यमंत्री बनाकर पुरस्कृत किया है. क्या यही कांग्रेस की राजनीति है.

चरणजीत सिंह चन्नी | Twitter

पंजाब की सीनियर महिला आईएएस अधिकारी को कथित तौर पर पंजाब के मंत्री रहते हुए गंदे-गंदे मैसेज भेजे थे. महिला अधिकारी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को इसकी शिकायत की थी.

चरणजीत सिंह चन्नी | Twitter