कल 21 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जाएगी. आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिनमें दर्शन मात्र से काल सर्प दोष दूर हो जाता है
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
नागवासुकि मंदिर प्रयागराज नागपंचमी के अवसर पर प्रयागराज में दारागंज (Daraganj) के नागवासुकि मंदिर की महिमा विशेषरूप से बढ़ जाती है. ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में विग्रह के दर्शन मात्र से पाप का नाश होता है. वहीं, कालसर्प के दोष (Kalsarp Dosh) से भी मुक्ति मिलती है.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
जैतपुरा नागकुंड भगवान काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में एक ऐसा विशेष स्थान है, जहां नागपंचमी पर पूजा अर्चना के लिए देश के कोने से कोने से श्रद्धालु नागपंचमी के मौके पर अपने कष्टों के निवारण के लिए आते हैं.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
इसके लिए वह नागपंचमी का पूरे साल इंतजार करते हैं. वाराणसी केर हस्यमयी जैतपुरा नागकुंड में नाग देवता की कृपा और कालसर्प दोष को समाप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आएगी
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
नागचंद्रेश्वर मंदिरदेश के बारह ज्योर्तिलिंगों में एक महाकाल मंदिर के परिसर में स्थित है नाग चंद्रेश्वर भगवान. महाकाल मंदिर के तीसरी मंजिल पर स्थित नाग देवता के दर्शन साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन होते हैं.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
मान्यता है कि नागपंचमी के दिन इस तक्षक नाग के ऊपर विराजमान शिव-पार्वती के दर्शन मात्र से कालसर्प दोष दूर हो जाता है.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
तक्षकेश्वर नाथइलाहाबाद में ही यमुना तट पर स्थित तक्षकेश्वर महादेव. लगभग पांच हजार साल पुराने इस मंदिर का वर्णन जिक्र पद्म पुराण के 82 पाताल खंड के प्रयाग माहात्म्य में 82वें अध्याय में मिलता है.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
मान्यता है कि कि इस मंदिर में भगवान शिव के जो भी दर्शन कर लेता है उसके और उसके वंशजों का सर्पभय जाता रहता है. इस मन्दिर से थोड़ी दूर पर यमुना नदी में तक्षक कुण्ड भी स्थित है.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
मन्नारशाला मंदिर केरल के अलेप्पी जिले से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर स्थित मन्नारशाला मंदिर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 30 हजार नागों वाला मंदिर है. 30 हजार नागों की प्रतिमाओं वाला यह मंदिर 16 एकड़ में हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics
पौराणिक कथा के अनुसार इस परशुराम ने क्षत्रियों के संहार के पाप से मुक्ति पाने के लिए इस क्षेत्र का निर्माण किया था. जिसके बाद नागदेवता ने उन्हें अनंत काल तक उपस्थित रहकर भक्तों का उद्धार करने का आशीर्वाद दिया था.
Nag Panchami 2023, Kaal Sarp Dosh Ke Upaay | Prabhat Khabar Graphics