Bihar Flood Photos: मुंगेर में बाढ़ से हाहाकार, घरों के आगे चलने लगी नाव, तसवीरों में देखें तबाही का मंजर

Prabhat khabar Digital

बाढ़ के कारण मुंगेर की हालत बिगड़ गयी है. लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

| प्रभात खबर

बरियारपुर मार्ग का डायवर्जन बाढ़ के पानी में बह गया. हालात बदतर होते जा रहे हैं.

| प्रभात खबर

बाढ़ का पानी अब सड़कों पर बहने लगा है. स्थानीय लोग मुश्किल का सामना कर सफर कर रहे हैं. स्थानीय लोगों में बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है.

| प्रभात खबर

मुंगेर में बाढ़ से हालात बिगड़ गये हैं. बरियारपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ चुका है.

| प्रभात खबर

मुंगेर में गंगा ने विकराल रूप ले लिया है. हेरु दियारा गांव में लोग बाढ़ के पानी में मछली पकड़ते दिखे.

| प्रभात खबर

मुंगेर में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है. लोगों को अपना घर छोड़कर मजबूरन सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है.

| प्रभात खबर

मुंगेर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है. मुंगेर सदर के तीन पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में घिर गये हैं.

| प्रभात खबर

बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच अब पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ गयी है. बरियारपुर थाने में बाढ़ का पानी घुस गया है.

| प्रभात खबर

बरियारपुर प्रखंड में बाढ़ का रूप विकराल हो गया है. सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है.

| प्रभात खबर

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

| प्रभात खबर