Entertainment
April 19, 2024
मुनव्वर फारूकी हुए अस्पताल में भर्ती, फोटो शेयर कर बोले- दुआ करते रहे...
बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है.
जी हां कॉमेडियन की तबीयत खराब है और वह कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती हैं.
दरअसल मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह आईवी ड्रिप लगाए नजर आ रहे हैं.
इसके साथ उन्होंने लिखा, “लग गई नजर.” फैंस उनका ये हाल देख परेशान हो गए.
एक यूजर ने लिखा, "गेट वेल सून मुनव्वर". एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप जल्दी ठीक हो जाएंगे.
अब मुनव्वर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई, जिसमें उनकी एक प्यारी फोटो है. इसमें लिखा है, शुक्रिया इतने प्यारे मैसेज के लिए.. ''दुआ करते रहे.''
Read Next
Also Read- पहली बार 'मिसेज बच्चन' कहे जाने पर कैसा था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन