मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है. समुद्र तट के पास यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई.

Author: Pritish Sahay

18 December 2024

बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है.

नौसेना के एक जहाज ने बेकाबू होकर नाव में मारी थी टक्कर

इंजन परीक्षण के दौरान नौसेना के जहाज ने खो दिया था नियंत्रण.

टक्कर के बाद यात्री नौका पलट गई. नाव में चीख-पुकार मच गयी.

घटना के बाद घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

अंतिम रिपोर्ट आने तक जीवित बचे 99 लोगों को बचा लिया गया है.

भारतीय नौसेना के 8 विमानों को खोज अभियान में लगाया गया है.

नौका में 20 बच्चों सहित लगभग 110 यात्री सवार थे.  

Next Story: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा

Tooltip