धोनी को लेकर CSK ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी, IPL के अगले सीजन में इस टीम के लिए खेलेंगे माही

Prabhat khabar Digital

IPL 2021 ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थाला धोनी को एक के बाद एक खुशखबरी मिल रही है.

| twitter

एम एस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने एक ओर जहां चौथी बार आईपीएल जीता है तो वहीं ऐसी भी खबर आ रही है कि वह जल्द दोबारा भी पिता बनने वाले हैं.

| twitter

वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल के 2022 सीजन के लिए अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करेगा.

| twitter

न्यूज एंजेन्सी ANI को सीएसके के अधिकारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अनुभवी विकेटकीपर आईपीएल 2022 के लिए सीएसके में वापस आएंगे.

| twitter

एएनआई से बात करते हुए, सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि जहाज को अपने कप्तान की जरूरत है और निश्चिंत रहें धोनी अगले साल वापस आएंगे.

| twitter

बता दें कि IPL 2021 फाइनल के बाद जब क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से उनके अगले सीजन को लेकर सवाल पूछा था तो माही ने शुरुआत में सीधा जवाब नहीं दिया. इससे उनके संन्यास के कयास लगने लगे थें.

| twitter

मैच के बाद धोनी ने कहा था कि सीएसके टीम प्रबंधन को यह तय करने की जरूरत है कि क्या वे अगले 10 वर्षों को ध्यान में रखते हुए एक कोर ग्रुप बना सकते हैं.

| twitter