MS Dhoni खुद को ऐसे रखते हैं फिट, जानिए डाइट प्लान और वर्कआउट

Prabhat khabar Digital

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. धोनी अपने फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं.

MS Dhoni | Instagram

41 वर्षीय धोनी आज भी विकेट बीच 10 साल पहले जितनी स्पीड से दौड़ लेते हैं. उनका मानना है कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है.

MS Dhoni | Instagram

दूसरे खिलाड़ियों की तरह धोनी जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं करते बल्कि वे दूसरी फिजिकल एक्टिविटी के जरिए खुद को फिट रखते हैं.

MS Dhoni | Instagram

एक इंटरव्यू में धोनी ने कहा था कि, वे बैडमिंटन, फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करते हैं. इससे उनका फुटवर्क और कॉन्सनट्रेशन बढ़ता है.

MS Dhoni | Instagram

धोनी को घर का खाना और सिम्पल फूड पसंद है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने फेवरेट फूड बटर चिकन, नान, मिल्कशेक और सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बना ली है.

MS Dhoni | Instagram

इसकी जगह वे फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हेल्दी फूड्स लेते हैं. वर्कआउट और प्रैक्टिस सेशन के दौरान प्रोटीन ड्रिंक्स पीते हैं. उनका मानना है कि फिट रहने के लिए प्रोटीन शेक लेना जरूरी है.

MS Dhoni | Instagram

धोनी ब्रेकफास्ट में दलिया, फ्रेश फ्रूट्स और नट्स के साथ में एक गिलास दूध लेते हैं. वहीं लंच में चपाती, दाल और चिकन (प्रोटीन के लिए) साथ में वेज सलाद खाते हैं.

MS Dhoni | Instagram

इवनिंग स्नैक में चिकन सैंडविच और दही के साथ डिनर में 2 से 3 चपाती, वेज सलाद और फ्रूट्स आदि का सेवन करते हैं.

MS Dhoni | Instagram

धोनी अक्सर मैच के दौरान प्रोटीन ड्रिंक्स और फ्रेश जूस पिते हैं. सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक अवॉइड करते हैं. जिससे वह आज भी बिल्कुल फिट दिखते हैं.

MS Dhoni | Instagram