Entertainment

May 20, 2024

बॉलीवुड में भी जादू चला चुके हैं ये 5 भोजपुरी स्टार्स, कहीं आपका फेवरट स्टार भी इनमें शामिल तो नहीं

भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स है, जिन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है. इन स्टार्स के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है.

मनोज तिवारी एक एक्टर, सिंगर और पॉलिटिशियन है. उन्होंने भोजपुरी की दुनिया में काम करने के अलावा बॉलीवुड की फिल्में हैलो डार्लिंग, शहीद में काम किया है.

भोजपुरी एक्टर रवि किशन एक दमदार एक्टर माने जाते हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड मूवीज लापता लेडीज, मोहल्ला अस्सी, तेरे नाम जैसे फिल्मों में काम किया है.   

भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा एक जाना-पहचाना नाम है. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों जयते, दामन, तौबा-तौबा, ब्लैकमेल में काम किया है.  

भोजपुरी एक्ट्रेस सुभी शर्मा बॉलीवुड में काम कर चुकी है. वो जॉन इब्राहिम के साथ मूवी वेलकम बैक में दिखी थी.

विनय आनंद ने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड मूवीज में काम किया है. एक्टर ने 'आमदनी अठ्न्नी खर्चा रूपया', लो मैं आ गया में काम किया था.