रांची के आम महोत्सव में 'लोहा जंग' और 'काला पहाड़', झारखंड में पाया जाता है यह खास आम

Aditya Kumar

रांची के होटवार स्थित खेलगांव आवासीय परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस आम महोत्सव में आकर्षण का केंद्र है काला पहाड़ और लोहा जंग आम.

काला पहाड़ और लोहा जंग आम | प्रभात खबर

नाबार्ड की ओर से आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बाड़ी परियोजना के तहत कई जिलों से तरह-तरह के आम आए हुए है लेकिन काला पहाड़ और लोहा जंग सबका पसंदीदा बना हुआ है.

आम महोत्सव, रांची | प्रभात खबर

बताया गया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को अच्छी गुणवत्ता के फल, सब्जी व अन्य उत्पाद उपलब्ध कराना है. साथ ही तरह-तरह के आम से रूबरू कराना है.

आम महोत्सव, रांची | प्रभात खबर

बता दें कि नाबार्ड आम उत्पादक किसानों के प्रोत्साहन के लिए आदिवासी विकास कार्यक्रम के तहत इस महोत्सव का आयोजन करता है.

आम महोत्सव, रांची | प्रभात खबर

इस महोत्सव में मालदह, आम्रपाली, मल्लिका, दशहरी, हिमसागर, काला पत्थर, लोहा जंग प्रजाति के आम उपलब्ध है.

आम महोत्सव, रांची | प्रभात खबर

साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. महोत्सव में नया बाजार मिल सकेगा.

आम महोत्सव, रांची | प्रभात खबर

इसलिए किसान मोटे अनाज, सब्जियां, अचार, घी, सरसों तेल, सुगंधित चावल आदि की भी प्रदर्शनी लगाए हुए है.

आम महोत्सव, रांची | प्रभात खबर

इस महोत्सव में आम 40 से लेकर 80 रुपये किलो तक के रेट में उपलब्ध है.

आम महोत्सव, रांची | प्रभात खबर