International Day of Peace 2021: आज दुनिया मना रही है विश्व शांति दिवस, जानें क्‍यों हुई थी शुरुआत

Prabhat khabar Digital

हर साल 21 सितंबर को दुनिया भर में विश्व शांति दिवस (International Day Of Peace) मनाया जाता है.

| instagram

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों के नागिरकों के बीच शांति बहाल और लोगों के बीच प्यार बना रहे साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना है.

| instagram

इस दिवस को मनाने का खास मकसद यही है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम रहे और इसके लिए प्रयास किए जाते रहें. इस दिवस के जरिये दुनिया भर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के संदेश का प्रचार और प्रसार किया जाता है.

| instagram

सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है. इसलिए विश्व शांति दिवस के मौके पर सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का संदेश दिया जाता है.

| instagram

विश्व शांति दिवस या अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की शुरुआत साल 1981 संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी. जिसके बाद पहली बार साल 1982 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया था। 1982 से लेकर 2001 तक अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस सितंबर महीने के हर तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था.

| instagram

लेकिन 2002 में इसमें यूएन ने बदलाव करते हुए कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाएगा. 2002 से लेकर अब तक हर साल अब 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाया जाता है.

| instagram

इंटरनेशनल पीस डे यानी विश्व शांति दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में संयुक्त राष्ट्र शांति की घंटी बजाकर की जाती है. इस घंटी के एक तरफ लिखा हुआ है कि विश्व में शांति सदैव बनी रहे.

| instagram