Kinnaur Landslide : चलती बस और कार पर कुछ यूं मौत बनकर गिरा पहाड़

Prabhat khabar Digital

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान बृहस्पतिवार सुबह पुन: शुरू हुआ और इस दौरान तीन और शव मिले हैं.

Kinnaur Landslide | pti

हालांकि कुछ देर के बाद फिर पत्थर ऊपर से गिरने लगे जिसके बाद राहत बचाव कार्य को रोक दिया गया.

Kinnaur Landslide | pti

इस आपदा में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है.

Kinnaur Landslide | pti

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कुछ वाहनों के साथ ही मलबे में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस भी दब गई थी. ये तीन शव बस में से ही मिले हैं.

Kinnaur Landslide | pti

बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है जबकि एक ‘बोलरो' वाहन अब भी मलबे में दबा है.

Kinnaur Landslide | pti

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह छह बजे बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया.

Kinnaur Landslide | pti

स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं.

Kinnaur Landslide | pti

अधिकारियों ने बुधवार रात करीब 10 बजे तलाश अभियान स्थगित कर दिया था.

Kinnaur Landslide | pti

निचार तहसील के निगुलसारी क्षेत्र के चौरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बुधवार दोपहर को भूस्खलन के बाद पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस आ गई थी, जो रिकांग पियो से शिमला होते हुए हरिद्वार जा रही थी.

Kinnaur Landslide | pti

बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि एक टाटा सूमो मिली है, जिसमें आठ लोग मृत पाए गए हैं.

Kinnaur Landslide | pti

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अबतक 15 शव बरामद हुए.

Kinnaur Landslide | pti