पिता और भाई के हत्यारे इन शासकों को जानते हैं आप?

Author: Rajneesh Anand

17/December/2024

पिता की हत्या करने वाले पुत्र इतिहास में हुए हैं और इनका पिता से विवाद राजगद्दी और प्रेयसी को  लेकर था 

भारतीय इतिहास में जिस व्यक्ति की चर्चा पिता के हत्यारे के रूप में सर्वाधिक होती है, वह है मगध का शासक अजातशत्रु 

अजातशत्रु ने अपने पिता बिंबिसार की हत्या राजगद्दी के  लिए जेल में की थी. 

वैशाली की नगरवधू आम्रपाली से अजातशत्रु और बिंबिसार दोनों ही प्रेम करते थे, इसलिए भी कहा जाता है कि अजातशत्रु ने पिता की हत्या कर दी. 

मेवाड़ साम्राज्य के राजा राणा कुंभा की हत्या उनके बेटे उदय ने की थी. 

मुगल शासक शाहजहां ने अपने ही भाई खुसरो मिर्जा की हत्या गद्दी के  लिए कर दी थी

मुगल शासक औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह की हत्या सत्ता के लिए कर दी थी 

मगध के शासक सम्राट अशोक ने भी अपने कई भाइयों की हत्या कर राजगद्दी पर कब्जा किया था. बौद्ध साहित्य के अनुसार उसने अपने 100 भाइयों को मारा था. .

महापद्म नंद ने अपने कई भाइयों की हत्या कर राजगद्दी पर कब्जा किया था और शिशुनाग वंश का अंत कर नंद वंश की शुरुआत की थी.  

Also Read  मोनालिसा की इन 8 फोटोज ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया तापमान

Medium Brush Stroke