करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 दिन बुधवार को है. करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के अखंड प्रेम-सम्मान और त्याग की चेतना का प्रतीक है. ये व्रत दांपत्य जीवन में अपार खुशियां लेकर आता है.
Karwa Chauth 2023 | Prabhat khabar
करवा चौथ में शाम को 16 श्रृंगार कर करवा माता की पूजा की जाती है और फिर रात में चंद्र को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल पिया जाता है.
Karwa chauth 2023 | Prabhat khabar
करवा चौथ की पूजा का समय 1 नवंबर 2023 की शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक है. व्रती को पूजा के लिए 1 घंटे 18 मिनट का समय मिलेगा. करवा चौथ का चांद रात 08 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा.
Karwa Chauth Vrat 2023 | Prabhat khabar
करवा चौथ की पूजा के लिए टोटीवाला करवा (मिट्टी या तांबे का ढक्कन वाला करवा), कलश, रोली, कुमकुम, मौली, अक्षत, पान, व्रत कथा की पुस्तक, दही, शक्कर का बूरा, चंदन, फूल, हल्दी, चावल, मिठाई.
Karwa Chauth Vrat 2023 | Prabhat khabar
देसी घी, इत्र, नारियल, जनेऊ जोड़ा, अबीर, गुलाल, शहद, दक्षिणा, कच्चा दूध, छलनी, कपूर, गेहूं, बाती (रूई), करवा माता की तस्वीर, दीपक, अगरबत्ती, लकड़ी का आसन, हलुआ, आठ पूरियों की अठावरी.
करवा चौथ व्रत की पूजा सामग्री | Prabhat khabar
सरगी: 16 श्रृंगार की सभी समाग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान16 श्रृंगार का सामान: कुमकुम, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, काजल, बिछुआ,काली पोत
करवा चौथ का व्रत | Prabhat khabar