Entertainment

May 11, 2024

करीना कपूर को कोर्ट ने भेजा नोटिस, प्रेग्नेंसी बुक में 'बाइबिल' शब्द के इस्तेमाल पर हंगामा

करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी किताब को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं.

दरअसल करीना को अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' के टाइटल में 'बाइबिल' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से नोटिस मिला है.

एक वकील ने 'बाइबल' शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई और याचिका दायर की. साथ ही प्रतिबंध लगाने की भी मांग की.

वकील ने दावा किया कि करीना की किताब के टाइटल में 'बाइबिल' शब्द का इस्तेमाल ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.

उन्होंने एक्ट्रेस पर बाइबल शब्द का उपयोग कर अपनी पुस्तक के लिए "सस्ता प्रचार" हासिल करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.

याचिका में इस किताब पर बैन लगाने की मांग भी की गई है.

करीना कपूर हाल ही में क्रू में नजर आईं. इस साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म में तब्बू और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थीं