आईटीबीपी के जवानों ने देशभर के कई शहरों में हर घर तिरंगा मुहिम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली. नई दिल्ली में आईटीबीपी 22वीं बटालियन ने तिगरी से तुगलकाबाद किले तक यात्रा निकाली. बताते चले कि आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं, इस दौरान केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय लिया है.
ITBP | Twitter
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जवानों ने तिरगी से तुगलकाबाद तक सड़क मार्च किया. इसके अलावा सिक्किम, मेघालय, मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में आईटीबीपी के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान रैली निकाल लोगों को जागरूक किया.
ITBP | Twitter
11वीं बटालियन आईटीबीपी सिक्किम के सैनिकों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की थीम पर एक बाइक रैली का आयोजन किया गया.
ITBP | Twitter
आईटीबीपी सिक्किम के सैकड़ों सैनिकों ने हर घर अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली में भाग लिया.
ITBP | Twitter
देश में हर घर तिंरगा अभियान का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. अभियान 13 से 15 अगस्त के बीच देशभर में मनाया जायेगा. इसे लेकर सेना के जवान, राजनीतिक दल, स्कूली बच्चें समेत राज्य सरकारें इसके प्रचार-प्रसार में लगी हुई है.
ITBP | Twitter
मध्यप्रदेश के करेरा में भी सपोर्ट वेपन ट्रेनिंग स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर आईटीबीपी के जवानों ने प्रभात फेरी का आयोजन किया.
ITBP | Twitter
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सोशम मीडिया पर जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है.
ITBP | Twitter
आईटीबीपी जवानों के सहयोग से चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान ग्राम वासियों और हिमवीरों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का प्रण लिया.
ITBP | Twitter