इजराइली बमों से
दहला यमन, विद्रोहियों
के गढ़ में जोरदार
एयर स्ट्राइक
Author: Pritish Sahay
19 December/2024
यमन में हूती विद्रोहियों का गढ़
बनी राजधानी सना और बंदरगाह शहर पर गुरुवार को इजराइल का कहर टूटा.
इजराइल की ओर से एक के
बाद एक किए गए हवाई हमलों
में कम से कम नौ लोगों की
मौत हो गई.
इस हमले से कुछ समय पहले ही हूती विद्रोहियों ने मध्य इजराइल को निशाना बनाते हुए एक मिसाइल दागी थी.
इन हमलों से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ इजराइल के अभियान में तेजी आने के आसार हैं.
अल-मसीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में बिजलीघरों और लाल सागर
पर रास ईसा तेल टर्मिनल को निशाना बनाया गया.
इजराइल ने सैन्य अभियान को लेकर कहा कि ये हमले हूती विद्रोहियों के आतंकवादी शासन को कमजोर करेंगे.
इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल
हगारी ने कहा कि हमलों ने बिजलीघर और बंदरगाह के बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाया है.
Also Read
WhatsApp पर भी मिलेगा फेसबुक और इंस्टाग्राम वाला Blue Tick, यूजर्स को ये होगा फायदा
Also Read
WhatsApp पर भी मिलेगा फेसबुक और इंस्टाग्राम वाला Blue Tick, यूजर्स को ये होगा फायदा
Medium Brush Stroke
यहां पढ़ें