हो गई बड़ी भविष्यवाणी! RCB में विराट कोहली का उत्तराधिकारी बनेंगे ये खिलाड़ी

Prabhat khabar Digital

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के कप्तान के रूप में विराट कोहली (Virat Kohli) का यह आखिरी सीजन है.

| Twitter

अगले सीजन में कोहली का उनका उत्तराधिकारी कौन बनेगा? इस बड़े सवाल का जवाब भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने दिया है.

| Twitter

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विराट के विकल्प के तौर पर एक दो नहीं 3 नाम गिनाए हैं.

| Twitter

कायरन पोलार्ड- वेस्ट इंडीज के हरफनमौला पोलार्ड फिलहाल मुंबई इंडियंस का हिस्सा है. लेकिन अगले सीजन के लिए फ्रेश बोली लगेगी. उसमें पोलार्ड के नाम की भी बोली लग सकती है.अगर ऐसा हुआ तो RCB फ्रेंचाइजी उन्हें खुद से जोड़ना चाहेगी.

| Twitter

अगले कप्तान के रूप में मांजरेकर मुंबई के ही स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को देखते हैं. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का अनुभव तो बिल्कुल नहीं है.

| Twitter

तीसरे खिलाड़ी के रूप में मांजरेकर ने डेविड वॉर्नर का नाम लिया. वॉर्नर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे लेकिन वो अभी इस टीम से केवल बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं.

डेविड वॉर्नर | Twitter

मांजरेकर का मानना है कि डिविलियर्स लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी नहीं कर पाएंगे. इसलिए ये तीन खिलाड़ी कप्तानी के लिए अच्छे विकल्प हैं.

| Twitter