IPCC Climate Report 2021 : बदलेगा मौसम, आएगी तबाही, समुद्र में समाएंगे कई क्षेत्र

Prabhat khabar Digital

दुनिया में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम नहीं किया गया, तो वर्ष 2100 तक धरती का तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है. इससे भारत में चमोली जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़‍ सकती हैं.

IPCC Climate Report 2021 | pti

इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आइपीसीसी) की नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंद महासागर, दूसरे महासागर की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है. समुद्र के गर्म होने से जल स्तर बढ़ेगा जिससे तटीय क्षेत्रों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ेगा.

IPCC Climate Report 2021 | pti

रिपोर्ट के लेखकों ने कहा कि हम गर्म हवा के थपेड़े, भारी वर्षा की घटनाओं और हिमनदों को पिघलता हुआ देखेंगे, जो भारत जैसे देश को काफी प्रभावित करेगा.

IPCC Climate Report 2021 | pti

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में वैज्ञानिक और रिपोर्ट की लेखिका स्वप्ना पनिक्कल ने कहा कि समुद्र के स्तर में 50% की वृद्धि तापमान में बढ़ोतरी के कारण होगी. तटीय क्षेत्रों में 21वीं सदी के दौरान समुद्र के स्तर में वृद्धि देखी जायेगी.

IPCC Climate Report 2021 | pti

रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्मी बढ़ने के साथ, भारी वर्षा की घटनाओं से बाढ़ की आशंका और सूखे की स्थिति का भी सामना करना होगा.

IPCC Climate Report 2021 | pti

आइपीसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी की जलवायु इतनी गर्म होती जा रही है कि एक दशक में तापमान संभवत: उस सीमा के पार पहुंच जायेगा जिसे दुनिया भर के नेता रोकने का आह्वान करते रहे हैं. यूएन ने इसे ‘मानवता के लिए कोड रेड’ करार दिया है.

IPCC Climate Report 2021 | pti

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 20 साल में धरती का तापमान निश्चित तौर पर 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जायेगा. ऐसा जलवायु परिवर्तन की वजह से होगा. रिपोर्ट में 195 देशों से जुटाये गये मौसम और प्रचंड गर्मी से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है.

IPCC Climate Report 2021 | pti

रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा कि पिछले 40 सालों से गर्मी जितनी तेजी से बढ़ी है, उतनी गर्मी 1850 के बाद के चार दशकों में नहीं बढ़ी थी.

IPCC Climate Report 2021 | pti

आर्कटिक, ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका के ग्लेशियर और बर्फीली चट्टानें बहुत तेजी से पिघलेंगी. बड़े पैमाने पर लू के थपेड़ों के साथ सूखा, भारी बारिश की वजह से बाढ़ नियति बन जायेगी.

IPCC Climate Report 2021 | pti

आर्कटिक समुद्र में पिघल रही है बर्फ, हमेशा जमी रहने वाली बर्फ का घट रहा है दायरा.

IPCC Climate Report 2021 | pti