MS Dhoni House : धौनी के बंगले की Inside Photo, ऐसा दिखता है उनका 'महल' जैसा घर

Prabhat Khabar Digital Desk

महेंद्र सिंह धोनी ने भले की क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आयी है. वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, जिससे उनके फैन्स को उनके बारे में जानकारी लेने में काफी दिक्कत होती है.

MS Dhoni wife sakchi | instagram

लेकिन साक्षी बीच-बीच अपने इंस्टाग्राम पेज पर तसवीरें और वीडियो जारी कर फैन्स को धौनी के बारे में जानकारी देती रहती हैं.

MS Dhoni farm house | instagram

धोनी (MS Dhoni) अपने होम टाउन रांची (Ranchi) में फुर्सत के पल बिताना पसंद करते हैं. वो आलीशान बंगले में अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं.

MS Dhoni house outside | instagram

धोनी का बंगला किसी शाही महल से कम नहीं है और उसके अंदर सभी सुविधाएं मौजूद हैं. एमएस धोनी (MS Dhoni) के घर का फ्रंट डिजाइन बहुत शानदार है और छत का कलर ब्लैक है.

MS Dhoni inside house | instagram

उनका बंगला करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है. ये बंगला झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है.

MS Dhoni house in ranchi | instagram

एमएस धोनी (MS Dhoni) मोटर बाइक्स के शौकीन हैं. उनके पास दो चक्कों की सवारी का बहुत सारा कलेक्शन है. ऐसे में उन्होंने अपने बंगले में खास जगह बनाई है जिसमें वो बाइक्स रखने का काम करते हैं.

MS Dhoni car and bike | instagram

एमएस धोनी (MS Dhoni) के बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल और पार्क के साथ-साथ कई इंडोर गेम्स खेलने की जगह भी मौजूद है.

MS Dhoni gym | instagram

एमएस धोनी (MS Dhoni) के बंगले का इंटीरियर बहुत ही शानदार है. इनके लिविंग रूम में ब्राउन कलर का मखमली सोफा और एक कॉफी टेबल भी है.

MS Dhoni house | instagram

बेडरूम की बात करें तो ये काफी मॉडर्न है. उनके बेड का हिस्सा छत को करीब-करीब छूता हुआ नजर आता है. इसकी तसवीर सोशल मीडिया में साक्षी ने शेयर की थी.

MS Dhoni bedroom | instagram