IPL 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत अब से कुछ ही दिनों में होने वाली है. कुछ आईपीएल टीमें यूएई पहुंच गई हैं तो कुछ पहुंचने वाली हैं. वहीं यूएई में मुंबई इंडियंस क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद टीमें प्रैक्टिस में जुट गई हैं.
IPL 2021 | PTI PHOTO
IPL की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 13 अगस्त को अबु धाबी पहुंची थी, वहां 6 दिन का क्वारंटीन पूरा करने के बाद अब टीम प्रैक्टिस कर रही है.
| PTI PHOTO
आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अबुधाबी में स्विमिंग पूल में वालीबॉल खेलती नजर आए.
| PTI PHOTO
मुबंई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से मस्ती करते हुए इन खिलाड़ियों का फोटो और वीडियो शेयर किया है.
| PTI PHOTO
वीडियो पोस्ट करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा, 'क्वारंटाइन खत्म होने के बाद पूल वालीबॉल के खेल के लिए सीधे गोता लगाते हुए.
| PTI PHOTO
वीडियो में फैन्स को ईशान किशन और धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी भी दिखायी दे रहे हैं, जो टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ पूल में मस्ती सरते दिख रहे हैं.
| PTI PHOTO
बता दें कि IPL 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में खेला जाएगा.
| PTI PHOTO