भारत किन देशों के साथ करता है सबसे ज्यादा व्यापार, यहां जानें जवाब

Madhuresh Narayan

India Export-Importपूरी दुनिया आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है. एशिया में चीन आयी मंदी के चलते व्यापारिक दबदबा कम होता जा रहा है. ऐसे में पूरी दुनिया में घरेलू उपभोक्ताओं के कारण भारत इकोनॉमिक ट्रीगर के रुप में काम कर रहा है.

India Export-Import | File

अमेरिका है सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदारऐसे में पूरी दुनिया भारत के साथ अपनी व्यापारिक भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं. मगर, साल 2022-23 में भी अमेरिका लगातार सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना हुआ है. जबकि, हमारे साथ व्यापार करने वाले देश में दूसरे स्थान पर चीन कई वर्षों से बरकरार है.

India Export-Import | File

कितने का हुआ आयात-निर्यातभारत ने साल 2022-23 में पूरे विश्व के अपने व्यापारिक भागीदारों से 770.18 अरब डॉलर का निर्यात और 892.18 अरब डॉलर का आयात किया है. जबकि, साल 2021-22 में देश में 760.06 अरब डॉलर का आयात हुआ था और 676.53 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था.

India Export-Import | File

कितना हुआ अमेरिका से कारोबारकेंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारत अमेरिका का बीच साल 2022-23 में 128.55 अरब डॉलर का व्यापार हुआ. भारत ने अमेरिका को 78.31 अरब डॉलर का निर्यात किया, ये आकंड़े पिछले वित्त वर्ष से 2.81% ज्यादा है.

India Export-Import | File

कितना हुआ चीन से कारोबारसाल 2022-23 में भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय कारोबार 1.5% कम हुआ है. ये घटकर 113.83 अरब डॉलर हो गया है. हालांकि, भारत से चीन में निर्यात करीब 28 प्रतिशत बढ़कर 15.32 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, आयात भी 4.16 बढ़कर 98.51 अरब डॉलर है.

India Export-Import | File

भारत-चीन का बढ़ा व्यापारिक घाटाभारत चीन के बीच आयात-निर्यात बढ़ने के साथ ही व्यापारिक घाटा भी बढ़ा है. ड्रैगन के साथ हमारा व्यापारिक घाटा बढ़कर 83.12 अरब डॉलर हो गया है जो पिछले वित्त वर्ष में 72.91 अरब डॉलर था.

India Export-Import | File

सबसे बड़े 10 व्यापारिक भागीदार देश?संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, यूनाइटेड अरब अमीरात, सऊदी अरब, रूस, जर्मनी, हांगकांग, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया और मलेशिया भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में शामिल हैं. इसमें भारत सबसे ज्यादा चीन से उत्पाद का आयात करता है.

India Export-Import | File