मानसून के दौरान इस तरह अपने बालों की करें देखभाल, जानें क्या है तरीका

Author: Saurabh Poddar

6 July/2024

मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है. ऐसे में हमारे लिए अपने बालों का ख्याल रखना काफी जरुरी हो जाता है.

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मानसून के दौरान अपने बालों का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकेंगे.

सही तरीके से देखभाल कर आप अपने बालों को ह्यूमिडिटी से बचाकर रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे.

मानसून के दौरान अगर आप अपने बालों को धोते हैं तो ऐसे में उसे नेचुरल तरीके से सूखने दें.

जहां तक हो कोशिश करें कि आप अपने बालों को बारिश के पानी से बचाकर रखें. इसे भीगने न दें.

ध्यान में रखें कि अगर आपके बाल बारिश के पानी में भीग गए हैं तो तुरंत शैम्पू कर लें.

बाल को धोते समय हमेशा माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें. इससे आपके बाल डैमेज नहीं होंगे.

अगर आपका स्कैल्प ऑयली है तो ऐसे में आपको इसे हफ्ते में दो से तीन बार ही धोना चाहिए.

कोशिश करें कि आप हफ्ते में कमसे कम एक दिन डीप क्लींजिंग और हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.