Apple Side Effect: सेब खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, हार्ट अटैक का भी बनता है खतरा

Prabhat khabar Digital

सेब एक ऐसा फल है जो आपको बाजार में 12 महीने आराम से मिल जाएगा. सेब खाने के फायदों के बारे में जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते होंगे.

| instagram

सेब में कार्बोडाइड्रेट, फाइबर सेमत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ये कॉर्बोहाइड्रेट शरीर में एनर्जी देने के साथ शुगर को भी बढ़ाने का काम करते है.

| instagram

अगर आपको बेर, आड़ू, खुबानी, बादाम और स्टॉबेरी जैसी चीजों से एलर्जी होती है तो उन्हें सेब खाने से एलर्जी हो सकती हैं. सेब के सीड में साइनाइट नामक की चीज मिलती है जो आपके पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है.

| instagram

सेब में हाई मात्रा में पेक्टिन फाइबर होते हैं हालांकि सेब की खाल में भी अच्छी मात्रा में फाइबर होते है. सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से आपको दस्त हो सकते हैं.

| instagram

सेब का अधिक सेवन करने से आपको पेट से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं. इन समस्याओं में पेट में दर्द और ऐंठन शामिल है. ऐसा इसलिए क्योंकि सेब में उच्च मात्रा में फाइबर होता है.

| instagram

सेब में ग्लूकोज और फ्रुक्टोस की भरपूर मात्रा होती है. ग्लूकोज शरीर में ब्लड के साथ घुल जाता है लेकिन फ्रुक्टोज शरीर में जम जाता है और हमारे लीवर पर असर पड़ता है.

| instagram

फ्रुक्टोज ज्यादा मात्रा में जमने के कारण ट्राइग्लिसराइड्स नामक का फैट जमा हो जाता है जो हार्ट की बीमारियों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है.

| instagram