टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गये. रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर एमएस धोनी इस बार अपने जन्मदिन पर रांची में नहीं, बल्कि लंदन में हैं. जहां उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपना बर्थडे मनाया. कैप्टन कूल के जन्मदिन पर आज आपको हम तस्वीरों के माध्यम से उनके सेंबो स्थिति फार्म हाउस की सैर करायेंगे.
ms dhoni | pti photo
महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस करीब 44 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. जिसमें वो जैविक खेती करते हैं.
धोनी का फार्म हाउस | pti photo
धोनी के फार्म हाउस में गिर नश्ल की करीब 70 से अधिक गाय हैं. जिनसे करीब 500 से अधिक लीटर दूध का उत्पादन होता है.
धोनी का फार्म हाउस | pti photo
एमएस धोनी अपने फार्म हाउस में सब्जियों की बड़े पैमाने पर खेती करते हैं. जिसमें टमाटर, नेनुआ, बैगन, भेंडी, लौकी इस समय उनके फॉर्म हाउस में लगे हुए हैं.
धोनी का फार्म हाउस | pti photo
एमएस धोनी सब्जियों की खेती जैविक विधि से करते हैं. जिसमें गाय के गोबर, केंचुआ खाद का प्रयोग करते हैं. धोनी अधिक उत्पादन लेने के लिए जीवामृत का प्रयोग करते हैं, जिसे खुद तैयार भी करते हैं.
धोनी का फार्म हाउस | pti photo
धोनी के फार्म हाउस में कड़कनाथ मुर्गा भी हैं. जिसे उन्होंने मध्य प्रदेश के झबुआ से मंगाया है. खास किस्म के कड़कनाथ मुर्गा इस समय उनके फॉर्म हाउस में करीब 2000 की संख्या में हैं.
धोनी का फार्म हाउस | pti photo
माही अपने फार्म हाउस में आधुनिक खेती भी करते हैं, जिसमें इस समय उन्होंने ड्रैगन फ्रूट और अनानास की खेती की है. साथ ही धोनी के फॉर्म हाउस में छोटे-छोटे तालाब भी हैं, जिसमें बत्तख पालन भी कर रहे हैं.
धोनी का फार्म हाउस | pti photo
एमएस धोनी के फार्म हाउस में तैयार सब्जियों को वहां मौजूद काउंटर से खरीदा जा सकता है, जो बाजार मूल्य से कम में उपलब्ध रहते हैं.
धोनी का फार्म हाउस | pti photo