Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा आज, जानें इस दिन महत्व, उपाय

Prabhat khabar Digital

आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्य अपने गुरुओं का आभार व्यक्त हैं.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

गुरु पूर्णिमा के दिन को लेकर ऐसी धार्मिक और ज्योतिष मान्यता भी है कि पवित्र स्नान, दान, विशेष पूजा, उपाय से व्यक्ति के जीवन की परेशानी दूर होती है.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

गुरु वह होते हैं जो आध्यात्मिक ज्ञान एवं शिक्षा द्वारा अपने शिष्यों का मार्गदर्शन करते हैं. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

इस बार गुरु पूर्णिमा 2022 के दिन कई शुभ योग बनने के कारण इसका महत्व बढ़ गया है. इस दिन शश, हंस, भद्र और रुचक नामक 4 राज योग का निर्माण हो रहा है.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

इसके साथ ही इस दिन बुध ग्रह भी अनुकूल स्थिति में रहेंगे. जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या पढ़ाई में मन नहीं लगता है. ऐसे जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ करना चाहिए.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ रही हैं अथवा शादी-विवाह नहीं हो रहा है ऐसे जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र को स्थापित कर उसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

गुरु पूर्णिमा 2022 13 जुलाई को सुबह चार बजे से शुरू होगी जो 14 जुलाई की रात 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगी.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

जिन लोगों का आर्थिक स्थिति नहीं सुधर रही है उन लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को पीला अनाज दान करना चाहिए. कुंडली में गुरु दोष है तो भगवान विष्णु की श्रद्धापूर्वक पूजा करें. इस दिन जरूरतमंदों को दान जरूर दें.

Guru Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics