सोने की परत चढ़ा बड़ा पाव खाया क्या? मुंबईया स्ट्रीट फूड का दुबई में दिखा क्लास...

Prabhat khabar Digital

मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड दुबई में 22 कैरेट सोने की परत के साथ बिक रहा है और यह स्ट्रीट फूड से शाही खाना बन गया है.

| Twitter

दुबई के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ओपाओ में यह बड़ा पाव बिक रहा है जहां इसकी कीमत दो हजार रुपये रखी गयी है.

| Twitter

इस बड़ा पाव में चीज और बटर को स्टफ किया गया है और यह स्वीट पोटेटो फ्राई के साथ परोसा जाता है. साथ ही पुदीना और नीबू पानी इसके स्वाद को दोगुना करते हैं.

| Twitter

बड़ा पाव के अंदर के स्टफिंग को पहले फ्राई किया जाता है और उसका स्वाद अनूठा है. इसे एक शानदार बाॅक्स में पेश किया जाता है.

| Twitter

ओपाओ अल करमा दुबई का प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है, जो भारतीय व्यंजनों को अलग और शाही अंदाज में पेश करता है. इससे पहले इस रेस्टोरेंट ने बर्गर को सोने की परत के साथ पेश किया था.

| Twitter

बड़ा पाव मुंबई में खाया जाने वाला सबसे प्रसिद्ध और स्वादिष्ट खाना है, जिसे यहां के लोग बहुत ही शौक के साथ खाते हैं. बड़ा पाव खाते और खिलाते हुए कई जोड़े मुंबई में आम मिल जाते हैं.

| Twitter