ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell ) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. मैक्सवेल भारतीय लड़की के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं, जिसकी चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर है.
Glenn Maxwell | instagram
विनी रमन हैं मैक्सवेल की होने वाली दुल्हनिया ग्लेन मैक्सवेल की होने वाली दुल्हनिया का नाम विनी रमन (vini raman) हैं. जो भारतीय मूल हैं. विनी के माता और पिता चेन्नई के रहने वाले थे, जो विनी के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया में बस गये. विनी की मां का नाम विजय लक्ष्मी रमन और पिता का नाम वेंकट रमन है.
Glenn Maxwell | instagram
विनी रमन ने बताया मैक्सवेल के साथ कब होगी शादी विनी रमन ने अपने इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर बताया कि मैक्सवेल के साथ उनकी शादी कब होने वाली हैं. विनी ने मैक्सवेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, तुमसे शादी करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती. 2022 हमारा साल होगा.
Glenn Maxwell | instagram
तमिल में छपा मैक्सवेल का शादी कार्ड मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल न केवल भारतीय मूल की लड़की के साथ शादी करने वाले हैं, बल्कि इस समय सोशल मीडिया पर उनका एक शादी कार्ड भी वायरल हो रहा है. वायरल शादी कार्ड में तमिल भाषा का इस्तेमाल किया गया है.
Glenn Maxwell | instagram
विनी हैं एक फार्मासिस्ट, ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ जन्म इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार विनी रमन एक फार्मासिस्ट हैं. विनी का जन्म और पढ़ाई लिखायी ऑस्ट्रेलिया में ही हुई है. विनी को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता भी मिल चुकी है.
Glenn Maxwell | instagram
एक साल पहले हुई मैक्सवेल और विनी की सगाई ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की सगाई एक साल पहले ही हुई थी. दोनों ने भारतीय रीति रिवाज के अनुसार सगाई की थी. जिसमें दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए थे. मैक्सवेल और विनी की सगाई की तस्वीरें वायरल भी हुई थी.
Glenn Maxwell | instagram
विनी ने मैक्सवेल को बाहर निकाला बुरे दौर से ग्लैन मैक्सवेल के लिए साल 2019 अच्छा नहीं रहा. मैक्सवेल ने उस साल क्रिकेट से दूरी भी बना लिया था. लेकिन उस समय विनी रमन ने ही मैक्सवेल को संभाला था.
Glenn Maxwell | instagram