गौतम अदाणी ने चीन में खोली कंपनी, ड्रैगन को अब आएगा मजा

Author: Kumar Vishwat Sen

गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप ने सप्लाई चेन सॉल्यूशन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइड कराने के लिए चीन में कंपनी बनाई है. 

अदाणी एंटरप्राइजेज के अनुसार, सिंगापुर में अदाणी ग्रुप की सहायक की कंपनी ने चीन के शंघाई में अदाणी एनर्जी रिसोर्सेज (शंघाई) कंपनी का गठन किया है.

कंपनी ने एईआरसीएल का गठन सप्लाई चेन सॉल्यूशन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्विस का व्यवसाय करने के लिए किया है.

इस सहायक कंपनी को अदाणी ग्लोबल पीटीई सिंगापुर ने गठित किया है, जो अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक की सहायक कंपनी है.

एईएल खनन, सड़क, हवाई अड्डे, डेटा सेंटर और जल अवसंरचना व्यवसाय से जुड़ी है.

एईआरसीएल को 2 सितंबर 2024 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के कंपनी कानून के तहत गठित और रजिस्टर्ड किया गया है.

Next Story: सुकन्या समृद्धि योजना में खोले हैं बेटी का खाता तो बचा लीजिए, वरना हो जाएगा बंद

Tooltip