गौहर खान की इस नामी प्रोड्यूसर से हुई थी सगाई, बाद में टूट गया रिश्ता

Author: Ashish Lata

22/August/2024

टीवी की खूबसूरत अदाकारा गौहर खान आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं.

एक्ट्रेस ने एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग और 2002 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया था. 

इसके बाद गौहर खान ने कई म्यूजिक वीडियोज और एंकरिंग में हाथ आजमाया.

साल 2009 में, गौहर खान को यशराज फिल्म्स की 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से फिल्मों में काम करने का मौका मिला.

गौहर अभिषेक बच्चन की गेम और इश्कजादे में अर्जुन कपूर संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं.

गौहर इतनी टैलेंटेड थी कि उन्होंने बिग बॉस 7 का खिताब अपने नाम किया. 

इस शो में उनका अफेयर कुशाल टंडन संग चला. हालांकि कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

गौहर खान की फिल्म निर्माता साजिद खान से सगाई हुई थी, लेकिन उनकी शादी टूट गई.