French Open 2023: गैरवरीय खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा ने पैर में समस्या के बावजूद गुरुवार को एरिना सबालेंका को हराकर फ्रेंच ओपन के महिला एकल फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं.
Karolina Muchova | Twitter
कैरोलिना ने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ 7-6 (5), 6-7 (5), 7-5 की जीत के साथ पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया.
Karolina Muchova | Twitter
26 साल की कैरोलिना का इससे पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2021 में था जब वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं थी.
Karolina Muchova | Twitter
कैरोलिना ने अब तक अपना एकमात्र डब्ल्यूटीए खिताब हार्ड कोर्ट पर जीता है और वह इससे पहले रोलां गैरो की लाल बजरी पर भी तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं थी.
Karolina Muchova | Twitter
करोलिना मुचोवा चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी हैं. उनका जन्म ओलोमौक, चेकिया (चेक गणराज्य) में 21 अगस्त को 1996 को हुआ था.
Karolina Muchova | Twitter
मुचोवा ने 17 मई 2021 को अपनी सर्वश्रेष्ठ सिंगल्स रैकिंग 19 हासिल की थी. मुचोवा डब्ल्यूटीए टूर के दो फाइनल मुकाबलों में पहुंची हैं.
Karolina Muchova | Twitter
उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल लेवल का कोरिया ओपन 2019 में जीता था. साल 2013 में मुचोवा प्रोफेशनल खिलाड़ी बन गईं.
Karolina Muchova | Twitter
वहीं अब शनिवार को होने वाले फाइनल में कैरोलिना की भिड़ंत दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन इगा स्वियातेक से होगा.
Karolina Muchova | Twitter