सोनपुर मेला में डांस करने वाली महिला IAS कौन हैं?
Author: Anand Shekhar
18/November/2024
बिहार कैडर की IAS अधिकारी डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने सोनपुर मेले के मंच पर किया भरतनाट्यम.
डॉ. विजयलक्ष्मी ने कला एवं संस्कृति विभाग के मंच पर अपनी भरतनाट्यम प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया
डॉ. विजयलक्ष्मी ने भरतनाट्यम शैली में दो गानों पर अपनी प्रस्तुति दी.
इस कार्यक्रम में उनके पति और वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ भी मौजूद थे.
बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भी इस प्रस्तुति का आनंद लिया.
डॉ. विजयलक्ष्मी वर्तमान में बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव हैं.
1995 बैच की IAS अधिकारी विजयलक्ष्मी का संगीत और नृत्य के प्रति हमेशा से जुड़ाव रहा है.
2008 में 40 वर्ष की उम्र में उन्होंने भरतनाट्यम सीखने का निर्णय लिया था.
IAS ने पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लिया.
पति डॉ. एस. सिद्धार्थ का दक्षिण भारतीय संस्कृति से जुड़ाव है और वे नृत्य में पत्नी का सहयोग करते हैं.
Also Read
कृतिका मलिक ने अरमान संग अपनी शादी को बताया गलती
Also Read
कृतिका मलिक ने अरमान संग अपनी शादी को बताया गलती
Medium Brush Stroke
यहां पढ़ें