Teachers Day 2021: बॉलीवुड के 7 बेस्ट कोरियोग्राफर्स, जिन्होंने इंडस्ट्री को दिये बेहतरीन डांसर्स

Prabhat khabar Digital

डांस गुरु के रूप में जाने जाने वाले, यह श्यामक डावर थे जिन्होंने समकालीन जैज़ की कॉन्सेप्ट को भारत में लेकर आये थे. उन्होंने बॉलीवुड में डांस स्टाइल में क्रांति ला दी. उन्होंने फिल्म दिल तो पागल है में अपने काम के लिए कोरियोग्राफी में राष्ट्रपति का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. उनका काम केवल भारत तक ही सीमित नहीं है. वो हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 4 के भी कोरियोग्राफर है.

Shiamak Davar | instagram

बॉलीवुड की जानीमानी कोरियोग्राफर सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्‍होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन डांसर्स दिए जिनमें श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और ऐश्‍वर्या राय अहम हैं. माधुरी दीक्षित को धक धक गर्ल बनाने का क्रेडिट भी सरोज खान को दिया जाता है.

Saroj Khan | instagram

फेमस कोरियोग्राफर बी. हीरालाल जी की पोती वैभवी मर्चेंट ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में अपने पहले गीत 'ढोली तारो ढोल बाजे' के साथ अपनी प्रतिभा साबित की और उसी के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्होंने कजरारे, ओ रे छोरी, देवदास, रब ने बना दी जोड़ी और बैंड बाजा बारात शामिल हैं.

Vaibhavi Merchant | instagram

अपने 25 साल के करियर में प्रभु देवा ने बॉलीवुड में लगभग सभी अभिनेताओं के साथ काम किया है और हमें कई नई डांसिंग स्टाइल दी है. 'हम्मा हम्मा' गाना से प्रभु देवा ने अनूठी डांसिग स्टाइल को उदाहरण पेश किया. प्रभु देवा को लक्ष्य (2004) और वर्षाम (2004) में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.

Prabhu Deva | instagram

फराह खान ने फिल्म जो जीता वो सिकंदर से शुरुआत की था. इसके बाद उन्होंने ढोल बजने लगा, छैयां छैयां, एक पल का जीना, इधर चला मैं उधार चला और शीला की जवानी के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं. उनके इधर चला मैं उधार चला गीत को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.

Farah Khan | instagram

गणेश आचार्य भारत के बेहतरीन डांस कोरियोग्राफरों में से एक हैं. कैटरीना कैफ के 'चिकनी चमेली' गाने को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया है. उन्हें ओमकारा के गीत 'बीड़ी जले' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार और फिल्म भाग मिल्खा भाग के गीत 'मस्तों का झुंड' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

Ganesh Acharya | instagram