मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को आखिरी मैसेज क्या भेजा था? हुआ खुलासा

Prabhat khabar Digital

सुपरमॉडल ऑफ द ईयर शो के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने को-जज मिलिंद सोमन के साथ बातचीत में अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर कई खुलासे किये. इस दौरान दीवा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे गए लास्ट मैसेज का जिक्र किया.

Malaika Arora and Arjun Kapoor | instagram

जब मलाइका से किसी ऐसे शख्स का नाम पूछा गया जो उन्हें अंदर से जानता है, तो मलाइका ने अर्जुन कपूर का नाम लिया और कहा कि वह मुझे जानता है, वह मुझे समझता है, वह मुझे परेशान भी करता है.

Malaika Arora and Arjun Kapoor | instagram

जब उनसे पूछा गया कि उन्‍होंने अर्जुन कपूर को आखिरी टेक्‍स्‍ट मेसेज क्‍या भेजा था, इस पर मलाइका ने शरमाते हुए बताया, 'आइ लव यू 2.'

Malaika Arora and Arjun Kapoor | instagram

मलाइका ने मिलिंद से कहा कि, उन्हें ऐसा लड़का पसंद है जो बहुत चुलबुला, चिकना नहीं (या क्लीन शेव पसंद नहीं), और जो उन्हें अच्छे से किस करे.

Malaika Arora and Arjun Kapoor | instagram

बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं. दोनों ने साल 2018 में ही पहले अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है.

Malaika Arora and Arjun Kapoor | instagram

दोनों अक्सर साथ में तसवीरें शेयर करते रहते है. मलाइका और अर्जुन जब भी एक साथ स्पॉट होते है सारी लाइमलाइट चुरा ले जाते है.

Malaika Arora and Arjun Kapoor | instagram

मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से पर्दे से दूर है. वो खासकर 'मुन्‍नी बदनाम हुई', छैयां छैयां जैसे कई डांस नंबर्स के लिए जानी जाती है. वहीं अर्जुन कपूर की भूत पुलिस हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है.

Malaika Arora and Arjun Kapoor | instagram