अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग इस अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, व्हाइट आउटफिट में जमकर दिये पोज

Prabhat Khabar Digital Desk

मलाइका अरोड़ा

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपना 37वां जन्मदिन पेरिस में मलाइका अरोड़ा के साथ मनाया. मलाइका ने सेलिब्रेशन की तसवीरें और वीडियो शेयर किये जहां कपल व्हाइट आउटफिट में एकदूसरे के रंग में रंगा नजर आया. उन्होंने एक से बढ़कर एक तसवीरें साझा की हैं.

malaika arora | instagram

<a href="https://www.prabhatkhabar.com/topic/malaika-arora">मलाइका अरोड़ा</a> ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “रविवार है और जन्मदिन भी है… ब्रंच तो बनता है …” अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने पोस्ट पर टिप्पणी की, “यमी …”. अर्जुन कपूर तसवीर में बर्गर का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं.

Arjun Kapoor | instagram

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर व्हाइट आउटफिट में दिखे और उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगाये थे. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यह कपल बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस रवाना हुआ था. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

malaika arora and Arjun Kapoor | instagram

बर्थडे ब्रंच के लिए मलाइका के फिट होने की बात करें तो स्टार ने व्हाइट और ग्रे कलर की ड्रेस पहनी थी. क्रॉप्ड कॉलर वाली शर्ट और उनकी टोन्ड मिड्रिफ को फ्लॉन्ट करने के लिए एक छोटा हेम लेंथ है. उन्हें अर्जुन अपने हाथों से फ्राइज खिलाते नजर आये.

malaika arora | instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो,अर्जुन निर्देशक मोहित सूरी की बहुप्रतीक्षित 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगे, जिसमें जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी हैं. यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर अभिनीत 2014 की फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है.

Arjun Kapoor | instagram

बता दें कि, मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर खबरें हैं कि वो इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. यह जोड़ी अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर अपने निजी जीवन की एक झलक देती रहती है.

malaika arora and Arjun Kapoor | instagram

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, स्किनी. वहीं, एक्टर ने भी अपनी लेडीलव की तसवीर शेयर कर लिखा था, उसे आखिरकार अच्छी तस्वीरें लेने की कला में महारत हासिल है. बता दें कि दोनों ने अपने रिश्ते को 2019 में ऑफिशियल कर दिया था.

malaika arora and Arjun Kapoor | instagram